
संवाददाता इंडियन न्यूज़ लाइव यमुनानगर। दहेज प्रताड़ना से पीडि़त एक नवविवाहिता अपने पिता के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और एसपी को शिकायत देकर बोली कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है।पीड़िता ने आरोप लगाया कि सुहागरात में भी उसके पति ने अफीम खाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाना पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया और जांच अधिकारी को बदलने की मांग की।
शादी में खर्च किए थे 20 लाख
गांधीनगर थाना क्षेत्र निवासी एक नवविवाहिता मंगलवार को एसपी ऑफिस में अपने पिता के साथ पहुंची। यहां पर उसने बताया कि उसकी शादी सहारनपुर निवासी आशुतोष के साथ हुई है। शादी में उसके पिता ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए इसके साथ ही ससुरालवालों को सोने व चांदी के आभूषण भी उपहार में दिए थे।
पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने सुहागरात के दिन उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। आरोप है कि उसका पति वहशी बनकर दो घंटे तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिसके बाद उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। जिस पर उसके पिता उसे यमुनानगर ले आए।युवती का आरोप है कि उसके नंदोई अभय ने उसके पिता को गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि महिला थाने की एएसआई सुषमा ने आरोपितों की सेल में खातिरदारी की। इससे पहले भी विवाहिता एक जुलाई को एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया को इस मामले में शिकायत दे चुकी है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि मौजूदा जांच अधिकारी आरोपितों के पक्ष की बात कर रही है। इसलिए उसने जांच अधिकारी बदलने की मांग की। जिस पर एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने जांच अधिकारी बदलने का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया।